सरकारी नौकरी रिजल्ट एडमिट कार्ड सिलेबस सरकारी योजना क्वेश्चन पेपर छत्तीसगढ़ GK CG न्यूज़ लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल अन्य

---Advertisement---

महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर बंपर भर्ती-2026 | मिशन शक्ति के तहत संविदा पदों भर्ती जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़|

On: January 23, 2026 5:18 PM
Follow Us:
"WCD Surajpur Mission Shakti Recruitment 2026 Office Assistant Post"
---Advertisement---

महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर बंपर भर्ती-2026 | मिशन शक्ति के तहत संविदा पदों भर्ती जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़)

Surajpur requirement 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं के लिए सरकारी विभाग में युवाओं को करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर है जिला कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सूरजपुर ने भारत सरकार की एक अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला स्तरीय महिला शक्ति करण के अंदर के सफल संचालन हेतु विज्ञापन जारी किया है|

इस पोस्ट में हम आपको इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे जैसे की शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा अनुभव चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का सही तरीका|

 

 

1.मिशन शक्ति योजना क्या है?

मिशन शक्ति योजना भारत सरकार की एक एकाकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए “मिशन शक्ति” नमक एक योजना की शुरुआत की है| इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक जिलों में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र ( Hub For Empowerment of Women – DHEW) की स्थापना किया गया है इन सभी केंद्रों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी सभी समस्याओं का समाधान करना है |इसी केंद्र के सुचारू संचालन के लिए ही सूरजपुर जिला में संविदा पद की पूर्ति की जा रही है|

2. रिक्त पदों का विवरण (Post Details)

वर्तमान विज्ञापन के अनुसार विभाग ने कार्यालय सहायक (Office Assistant) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है |

पद का नाम कुल पद श्रेणी मासिक वेतन (एकमुश्त) वेतन मैट्रिक्स लेवल
कार्यालय सहायक 01 अनारक्षित (UR) ₹18,420/- लेवल – 6

3.पद के लिए अनिवार्य योग्यता (Eligibility Criteria)

 

मिशन शक्ति योजना विभाग के द्वारा जारी किया गया विज्ञापन के लिए अनिवार्य योग्यता तय किया गया है जिससे कि योग्य उम्मीदवार का चयन हो सके|

3.1 अनिवार्य न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
  • इस पद हेतु आवेदक के पास लेखा (Accounts) या अन्य संबंधित क्षेत्र में स्नातक (Garduate) या डिप्लोमा होना आवश्यक है|
  • स्नातक स्तर पर लेखा एक विषय के रूप में पढ़ा होना अनिवार्य है|
3.2 अनिवार्य कौशल योग्यता (Technical Skills)
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर का उत्कृष्ट जान होना चाहिए|
  • एमएस ऑफिस पर काम करने का अनुभव अनिवार्य है|
  • कंप्यूटर टाइपिंग में दक्षता होना अति आवश्यक है|
3.4 कार्य का न्यूनतम अनुभव (Experience)
  • लेखा संबंधी कार्यों में काम से कम 03 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य ह
  • यह अनुभव किसी शासकीय ( Government) या अर्ध शासकीय (Semi- Government) संस्था का होना चाहिए|
  • निजी संस्था और स्वैच्छिक सेवा के अनुभव प्रमाण पत्र का मान्य नहीं किए जाएंगे|

4. आयु सीमा (Age Limit)

इस पद हेतु आवेदक की आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु :- 21 वर्ष|
  • अधिकतम आयु:- 35 वर्ष|
  • आयु में छूट:- छत्तीसगढ़ राज्य के आरक्षित वर्गों के लिए शासन के नियमन अनुसार अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक हो सकती है|
  • सत्यापन:- आयु के प्रमाण पत्र के लिए आठवी या दसवीं की अंकसूची जिसमें जन्मतिथि हो या जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा|

5. चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  •  

1. शैक्षणिक योग्यता (60 अंक):- न्यूनतम योग्यता में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर अधिकतम 60 अंक दिया जाएगा|

2. अनुभव (18 अंक):- अनिवार्य 3 साल के अनुभव के बाद प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए दो अंक मिलेंगे (अधिकतम 18)|

3. स्थाई निवासी बोनस (02 अंक):- छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने पर 02 अंक बोनस दिया जाएगा|

4. कौशल परीक्षा इंटरव्यू (20 अंक):- वॉक इन इंटरव्यू या कौशल परिचय के माध्यम से 20 अंक निर्धारित है|

6. मेरिट सूची:-

उपरोक्त 80 अंकों (योग्यता + अनुभव + बोनस) के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, इसके बाद साक्षरता होगा|

7. महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें (Terms And Condition)

आवेदन करने से पहले इन शर्तों को ध्यान से पढ़ें :

  1. विवाह संबंधी नियम :- यदि किसी पुरुष उम्मीदवार ने अपनी निर्धारित आयु से पहले विवाह किया है या किसी ऐसे व्यक्ति से विवाह किया है जिसकी पहले से जीवित पत्नी या पति हो वह पात्र नहीं होंगे|
  2. शपथ पत्र :- चयन होने पर ₹50 के स्टांप पेपर पर नोटरी द्वारा शपथ पत्र देना होगा|
  3. निवास प्रमाण पत्र :- छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है|
  4. नियुक्ति की अवधि :- यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर 02 वर्ष के लिए होगी, इसके कार्य प्रदर्शन के आधार पर प्रतिवर्ष बढ़ाया जा सकता है|
  5. अस्थाई पद :- यह पूर्णत: अस्थाई होगी और योजना की समाप्ति के साथ ही पद सोते ही समाप्त हो जाएगा|

8. आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है और इसे केवल डाक के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा|

  1. फॉर्म डाउनलोड करें :- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सूरजपुर जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.surajpur.gov.in से आवेदन का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए गए आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें|
  2. दस्तावेज तैयार करें :- आवेदक को सभी शैक्षणिक अंक सूचियां, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्वतः प्रमाणित छाया प्रति तैयार करें|
  3. लिफाफा तैयार करें :- लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में “पद का नाम” लिखें जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं|
  4. पता लिखें :- लिफाफे के ऊपर अपना पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी अंकित करें|
  5. भेजने का पता :- आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर डाक के माध्यम से ही इस पते परपर भेजें:- संयुक्त जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, कक्ष क्रमांक 14, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ पिन कोड – 497229

9. आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि :- 21 जनवरी 2026
  • आवेदन जमा होने की अंतिम तिथि :- 5 फरवरी 2026 (शाम 5:30 बजे तक)

10. ध्यान देने योग्य मुख्य बातें (Tips For Applicants)

  • अपूर्ण या अस्पष्ट आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा इसलिए फॉर्म भरते समय कोई गलती ना करें इस बात का विशेष ध्यान दें|
  • शासकीय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को अपने नियोक्ता से “अनापत्ति प्रमाण पत्र” (NOC) संगलन करना अनिवार्य होगा|
  • आवेदन केवल डाक से ही भेजें व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा|

महत्वपूर्ण लिंक :-

आवेदन पत्र डाउनलोड करें :- Click Here

आधिकारिक वेबसाइट :- Click Here

नोट :-

यह जानकारी विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन पर आधारित है अधिक सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या जिला कार्यालय के सूचना पटेल का अवलोकन अवश्य करें|

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment